सोमवार, 29 जून 2015

ये मृत्यु लोक है


#

सजीव जीव जीवंत सर्वश्रेष्ठम 
#
जन्म के साथ ही मृत्यु भी निश्चित है 
ये मृत्यु लोक है यही शाश्वत है सत्य है 
ये मृत्यु लोक है  … 
जन्म से मृत्यु के सफर का नाम है जीवन 
प्रत्येक जीव की कहानी का यही सत्य है 
ये मृत्यु लोक है  … 
जीव में जीवित जीव संजीवन है आत्मा 
मृत्यु का आलिंगन तो अंतिम सत्य है 
ये मृत्यु लोक है  … 
आत्मा का पुनर्जन्म मृत्यु का मोक्ष है 
काया की माया का दिविज़ ही सत्य है 
ये मृत्यु लोक है  … 
आगम निगम संगम विखंडन प्रदक्षणा 
कृत्य अणु परमाणु का प्रमाणिक सत्य है 
ये मृत्यु लोक है  … 
आत्माविहीन दुब है भस्मि रूप शव 
जन्म जीवन मृत्यु अटल सत्य है
ये मृत्यु लोक है  … 
सादर वंदन
#सारस्वत 
29062015 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें