गुरुवार, 24 मार्च 2016

बुरा ना मानो होली है ... बोलो सारारारा ... रा

#
बोलो सारारारा  ... रा  , 
बोलो बोलो  सारारारा  ... रा 
बोलो सारारारा  ... रा  , बोलो बोलो  सारारारा  ... रा 

सरपर टोपी  ... 
हाथ में डंडा  , डंडे उपर झंडा  ...
झुमरू बन गया नेता  , चंदे का करके धंधा  ... 
बोलो सारारारा  ... रा  , 
बोलो बोलो  सारारारा  ... रा 

झुमरू बोला  ... 
क्रीज़ ज़मा कर , बीच सड़क पर  ... 
भीड़ जुटा कर  ... 
चलो जाकर बैठो  ... धरने का यही है फंडा 
बोलो सारारारा  ... रा  , 
बोलो बोलो  सारारारा  ... रा 

झुमरू पहुंचा फिर  ...
न्यूज़ रूम में , रायते की दावत चटकाने  ... 
झूठमूठ  के किस्से सुनाकर ,  
भोली जनता  बुद्धू बनाने  ...  
कसमें खा कर अलाबला  ... झुमरू हो गया सण्डा 
बोलो सारारारा  ... रा  ,
बोलो बोलो  सारारारा  ... रा 

आम बताकर  ... 
अमरुद उगना , कोई आसान काम नहीं था  ...
पर झुमरू ने तो ठान लिया था ,
 जब कोई काम नहीं था , अजी !! 
नाप नाप कर जूट खाये  .. साथ में खाया अण्डा 
बोलो सारारारा  ... रा  ,
 बोलो बोलो  सारारारा  ... रा 
बोलो सारारारा  ... रा  , बोलो बोलो  सारारारा  ... रा 
#सारस्वत 
24032016 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें