रविवार, 12 जून 2016

#SPOT_BOY ... a short story

#Spot_Boy 
a short story 
फिल्म इंडस्ट्री के किसी भी प्रोडक्शन हॉउस में  , 
स्पॉट बॉय सबसे निचले पायदान पर खड़ा वह व्यक्ति है  ...  
जिसके बिना प्रोडक्शन हॉउस की कल्पना अधूरी ही रहेगी  
अगर स्पॉटबॉय नहीं होगा तो  ...
सेलिब्रिटी के लिये शीशा कौन पकड़ेगा , 
छतरी लेकर कौन खड़ा होगा , 
उन्हें चाय पानी कोई लेकर देगा , 
सितारों की भीड़ में  ...
उनके सेलिब्रिटी होने का एहसास कौन करायेगा
लेकिन किन्तु परन्तु  ...
इस स्पॉटबॉय की भी इच्छाएं हैं , ख्वाइशें हैं   
उसने भी कभी सपने देखे थे  .. 
सितारों की भीड़ में खुद को चमकता सितारा देखा था  ... 
आज वह उस सपने को दूर से देखता है  ... 
धक्के खाता है ... डांट गलियां सुनता है ... 
तो बस उन्हीं सैलिब्रिटी सितारों को 
करीब से देखने की चाहत में  ... 
और ,
जब कोई सैलिब्रिटी सितारा ...
उसके साथ हसकर बोलता है  ...
उससे खुश होकर थैंक्स बोलता है 
तो  ... 
उसका सीना चौड़ा हो जाता है  ... 
वह अपना दुखदर्द सब भूल जाता है  ... 
स्पॉटबॉय फिर रात भर सो नहीं पाता  ... 
अगले दिन 
स्पॉटबॉय 
दुगने जोश के साथ तैयार होता है 
सैलिब्रिटी सितारों की डांट गलियां सुनने के लिये 
#सारस्वत 
04052012

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें